शहर-राज्य

विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0), विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों बघौली, पौली एवं सांथा में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 50 पैरामीटर्स पर कार्यों/योजनाओं की समीक्षा की गई

संतकबीरनगर। विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री रवि रंजन (आई0ए0एस0), विशेष सचिव आबकारी विभाग श्री अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0) एवं विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों बघौली, पौली एवं सांथा में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभागार में बघौली, पौली एवं सांथा विकास खण्ड में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित कार्यक्रम/योजना की प्रदेश स्तर पर औसत प्रगति के सापेक्ष इंडीकेटर्स के आधार पर की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों बघौली, पौली एवं सांथा में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 50 पैरामीटर्स के आधार पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रमों/योजनाओं का संतृप्तिकरण की स्थिति, प्रगति व गुणवत्ता आदि की समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण करने हेतु शासन द्वारा तीन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया गया है। जिसमें आकांक्षात्मक विकास खण्ड बघौली की समीक्षा/निरीक्षण हेतु रवि रंजन (आई0ए0एस0), विकास खण्ड पौली हेतु श्री अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0) एवं विकास खण्ड सांथा हेतु श्री अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

समीक्षा बैठक में शासन द्वारा नियुक्त तीनों वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने विकास खण्ड में निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर कार्यक्रम/योजनाओं की अद्यतन स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता के साथ-साथ प्रदेश की औसत रैकिंग के सापेक्ष जनपद के रैकिंग को ध्यान में रखते हुए विभागवार/योजनावार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा क्रमशः आकांक्षात्मक विकास खण्ड बघौली, पौली एवं सांथा में विभिन्न विभागों से माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं पोषण, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल डेवलपमेन्ट, पंचायती राज सहित अन्य सम्बंधित बिन्दु की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश एवं आवश्यक मार्ग-दर्शन दिया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा योजनाओं/कार्यक्रमों में सचालन की अद्यतन स्थिति के बारे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं योजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास कार्याे में लक्ष्य के सापेक्ष समीक्षा करते हुए कार्यों के संचालन एवं गुणवत्ता में प्रगति दर्शायी जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से सम्बंधित विकासपरक योजनाओं में प्रगति की समीक्षा निरंतर विभागीय स्तर पर करते रहे, जिससे लाभार्थी को योजनाओं का ससमय लाभ मिलने के साथ-साथ जनपद की रैकिंग भी अच्छी बनी रहे।

समीक्षा के दौरान विकास खण्डों में स्वास्थ्य एव पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, आई0सी0डी0एस0, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल योजना, कौशल विकास, पशुपालन विभाग, विद्युत, पंचायतीराज, भारत नेट सहित सभी सम्बंधित विभागीय योजनाओं की समीक्षा इन्डिकेटर्स के आधार पर की गयी। कुछ योजनाओं/कार्यक्रमों में डाटा की ऑनलाइन फीडिंग एवं वास्तविक प्रगति में मिसमैच पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिये गये तथा डाटा फीडिंग के संबंध में आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। आई0सी0डी0एस0 एवं स्वास्थ्य के इंडीकेटर्स में अपेक्षाकृत कमी पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिये गये। सभी विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने हेतु अपनी कार्य योजना बना कर कार्य करने एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशा, ए0एन0एम0 सहित अन्य सम्बंधित विभाग कर्मचारियों को प्रशिक्षित एवं संवदेनशील करने हेतु निर्देशित किया गया है। नोडल अधिकारी रवि रंजन ने कहा कि सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं कों संतृप्त किये जाने के दृष्टिगत ब्लाक डेवलपमेंन्ट स्ट्रैटजी बना कर अर्न्तविभागीय समन्वय के साथ कार्य करे और योजनाओं की विकास खण्ड स्तर पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के साथ समीक्षा भी की जाती रहे। प्रगति को पोर्टल या ऐप पर तत्काल फीड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

जिलाधिकारी अनुज मलिक ने तीनो वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों/नोडल अधिकारीगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दिये गये निर्देशों एवं मार्ग दर्शन के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, जिला विकास अधिकारी रूक्मिणी वर्मा, डी0सी0 श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, पी0डी0 विजयन्त सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रवीण शुक्ल, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0एस0के0 तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एलडीएम पवन कुुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, खण्ड विकास अधिकारीगण, सीएम फेलो, एम0ओ0आई0सी0, सीडीपीओ, सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button