शहर-राज्य
अज्ञात परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव, पीएम के लिए भेजा
दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा का मामला
संतकबीरनगर। सोमवार को दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा प्राइमरी स्कूल के बगल में स्थित आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटकने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को थाना दुधारा क्षेत्र के डिघवा प्राइमरी स्कूल के बगल में स्थित आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में राजकुमार पुत्र हरीराम(40) गमछे में लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे दुधारा थाना के उनि. अनिल मिश्रा, आनंद पटेल, आनंद सिंह, राजेश प्रसाद ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



