छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

लुकमान खान
पीलीभीत, 20 अप्रैल 2026। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण कर दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी के निर्देशन, अपर एसपी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चल रहे अभियान में यह सफलता हासिल हुई।
थाना सुनगढ़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/2026 धारा 304(2) बीएनएस के मामले में टाईगर तिराहे से देवाह पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त हैं- राजेन्द्र पुत्र केदानाथ (24) निवासी मोहल्ला मनिहारन, थाना जहानाबाद व माजिद पुत्र नत्थूशाह (32) निवासी माधवपुर, थाना अमरिया। बरामद सामान में ओप्पो ए3 प्रो मोबाइल (ब्लैक) व मोटरसाइकिल (यूपी26 एआर8270, टीवीएस रेडर) शामिल हैं।
घटना 19 अप्रैल को टाईगर तिराहे पर हुई, जब अशोक कुमार पुत्र गोकिल प्रसाद निवासी ग्राम पोटा डाम, थाना अमरिया से तीन बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। तीसरा आरोपी बबलू पुत्र खलील शाह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
माजिद का आपराधिक इतिहास लंबा है- मु0अ0सं0 285/2021 धारा 13 जी एक्ट (अमरिया), मु0अ0सं0 483/2024 धारा 115(2)/191(2)/351(3) बीएनएस (जहानाबाद) समेत। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 वसीम अहमद व शाहिद अली शामिल रहे। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।



