शहर-राज्य

जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : संजीव अग्रवाल

बरेली। सेवा संकल्प अभियान की थीम-9 ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ के तहत मंगलवार को बरेली कैंट विधानसभा के पंडित दीनदयाल मंडल स्थित गोपाल राम पब्लिक स्कूल, गंगापुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में विधायक ने स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्य विभाग की टीम से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों की निशुल्क जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जरूरतमंदों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

यूपीएचसी जाटवपुरा की हेल्थ ऑफिसर डॉ. ज्योति सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। डॉ. आयुषमान तिवारी ने बताया कि शिविर में बुखार, टाइफाइड, मलेरिया, ब्लड प्रेशर और शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। मौके पर 18 लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए। चयनित मरीजों को विधायक ने दवाइयां वितरित कीं।

कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र मौर्या ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, अरुण कश्यप, पार्षद अरविंद वर्मा, दीपक राठौर, निरंजन, अजय मौर्या, अनुराग जायसवाल, अंकुर मित्तल, बिरजू राजपूत, फार्मासिस्ट अनुराग चौहान और नर्स शालिनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button