शहर-राज्य

किसानों को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रदान करती है, जिससे दस्तावेज़ों के झंझट से मुक्ति मिलती है- राकेश सोनी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कैंप का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लाक परिसर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे सहित अन्य बिन्दुओ की जानकारी दी गयी।
सेमरियावां ब्लाक परिसर में बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कैंप क आयोजन किया गया।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी(कृषि) राकेश सोनी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री भारत सरकार की एग्रीस्टैक पहल के तहत किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस है, जिसके अंतर्गत किसानों को 11 अंकों की एक विशिष्ट ‘किसान आईडी’ प्रदान की जाती है। यह आईडी आधार कार्ड से लिंक होती है और इसमें किसान की व्यक्तिगत जानकारी, भूमि के मालिकाना हक और फसलों का विवरण शामिल होता है। पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, और कृषि सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पाने के लिए यह पंजीकरण अनिवार्य है।
यह किसानों को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रदान करती है, जिससे दस्तावेज़ों के झंझट से मुक्ति मिलती है।
भूमि विवादों में कमी: इस प्रणाली से भूमि संबंधी रिकॉर्ड सत्यापित होते हैं, जिससे विवाद कम होते हैं।
खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश पाण्डेय, एडीओ(क़ृषि) राकेश सोनी, पीपीएस शेष मणि वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश यादव, संजय कुमार प्रजापति, अमन कुमार चौधरी, शिव कुमार, निसार अहमद, मुबारक हुसेन आदि मौजूद रहे।

एडीओ(पंचायत ) ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

फार्मर रजिस्ट्री अभियान को सफल बनाने व किसानों को जागरूक करने के लिए सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) राधेश्याम चौधरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button