शहर-राज्य

कार बाइक में टक्कर बाइक सवार घायल

संदीप तिवारी 

*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के पास बुधवार की सुबह कछवांरोड से कपसेठी के तरफ जा रही कार व कपसेठी के तरफ से आ रही बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया।जिससे बाइक सवार बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला निवासी सत्यम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही अनियंत्रित कार बाइक में टक्कर मारते हुए रोड के किनारे 15 फिट गड्ढे में चली गई।वही कार चला रही अज्ञात महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई।घटना के बाद महिला भाग निकली ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से कछवांरोड स्थित प्रकाश हॉस्पिटल भेजकर भर्ती करवाया।वही क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी लाने के बाद कार को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर करवाया।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक सवार के तरफ से तहरीर मिलते ही कार्रवाई किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button