शहर-राज्य

मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम और एसपी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

वेलकम इंडिया

गुलजार आलम रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के धर्मगुरु और संभ्रांतजन आगामी मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि रास्तों में बिजली के तारों को ध्यान में रखते हुए ताजिया बनाई जाए, जिससे कोई बाधा न आए। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मोहर्रम मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था या व्यक्तिगत सुरक्षा प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने जुलूस के दौरान अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीटवार पुलिस आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है जो हर ताजियादार से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करायेंगे। उन्होंने सभी को अश्वस्त किया कि थाना स्तर पर थानाध्यक्ष सभी ताजियादारों के साथ बैठक करेंगे और उनकी बातों को गम्भीरता से सुनेंगे तथा त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ नितिन मदन, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button