ग़ाज़ियाबाद

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वाराकी गई अभद्र टिप्पणी पर हापुड़ में कांग्रेस का फूटा गुस्सा

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह

हापुड़। संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निमार्ता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जनों में आक्रोश व्याप्त है। आज इसी आक्रोश को लेकर जनपद हापुड़ में कांग्रेस जनों ने मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर “भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च” निकाला। जो कि अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर तहसील चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा है कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पर की गई टिप्पणी के लिए देशभर में लोगों में बेहद आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पर जिस तरह से संसद में टिप्पणी की गई और उनका उपहास उड़ाया गया। वह बेहद ही अशोभनीय और निंदनीय है। उन्होंने कहा हैं कि महामहिम राष्ट्रपति जी को इस मामले में तुरंत दखल देना चाहिए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तत्काल उन्हें पद से बर्खास्त कर लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उन पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि देशभर में बहुजन समाज के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए बेहद आक्रोश है और यह आक्रोश तभी शांत होगा, जब देश की महामहिम राष्ट्रपति इस मामले में दखल देकर तत्काल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कार्यवाही कर देशभर के लोगों की आस्था का सम्मान करेंगी। कांग्रेस जनों ने विश्वास जताया है कि महामहिम राष्ट्रपति इस विषय में त्वरित संज्ञान लेगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के लिए उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें न्याय दिलाने में कांग्रेस जनों का सहयोग करेंगी। कांग्रेस जनों ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज समस्त भारत में जनपद और ब्लॉक स्तर पर “डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च” निकाला जा रहा है। इस मार्च का उद्देश्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के लिए लोगों के समक्ष उनसे माफी मंगवानी और महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त करने को लेकर है। कांग्रेस जनों ने कहा है कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान हरगिज भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button