किसानों ने गुरुवार को पटेल चौक पर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

बरेली। किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने गुरुवार को पटेल चौक पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसान एकता संघ के लोगों ने कुतुबखाना घंटाघर से लेकर पटेल चौक तक अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की गई।प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने कहा है कि दो दिसंबर को दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया था, और बताया था कि सात दिनों में समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन वादाखिलाफी करके संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ ही किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान, सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा व प्रमोद शर्मा समेत कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उनकी बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए।
*आंदोलन तोड़ने के लिए की गई किसानों की गिरफ्तारी