राजनीति

राज्य बनने के बाद प्रदेश को भाजपा व कांग्रेस ने खूब लूटा है: पवार

वेलकम इंडिया

बागेश्वर,उत्तरखंड स्वाभिमान मोर्चा के द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही यात्रा का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां मोर्चा ने चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि पिछले 25 सालों से भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया है। प्रदेश में भृस्टाचार चरम पर है, सत्ता के नशे में चूर सरकार लगातार अपने मनमाने रवैये से किसी की भी नही सुन रही है।प्रदेश में महंगाई भृस्टाचार, सत्ता के रसूखदारों का बोलबाला बना है,इसलिए प्रदेश की जनता अब तंग आकर नया विकल्प ढूंढ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को भी मिलेगा।पिंडारी मार्ग स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में कुमाउं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि उत्तरखंड की बेहतरी के लिए संकल्प एक विकल्प का नारा के साथ मोर्चा प्रदेश में भ्रमण कर रही है। 11 पर्वतीय जिलों में चिंतन गोष्ठी के माध्मय से प्रदेश के कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की जा रही है। लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। मोर्चा उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता मूतभूत सुविधाओं से वंचित है। प्रदेश के नेता मौज काट रहे हैं। महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में शसक्त भूकानून और मूल निवासी की मांग को लेकर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। राज्य आंदोलनकारी व सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन की मुख्य मांग पृथक पर्वतीय राज्य की थी, परंतु बहुत चालाकी से हमरे एक भू- भाग दे दिया। जहां आज पहाड़ के लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर दिनेश चंद्र मास्टर निरंजन चौहान, भरत रावत, हरपाल पवार, चित्रपाल सजवाण, खष्टी कोरंगा, लोकेश पांडे, नारायण कोरंगा अर्जुन देव,रवि पाल,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button