बीएसए ग्राउंड में सामूहिक विवाह की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

400 जोड़ों का होगा विवाह, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश।
वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। बुधवार को बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी जीएन शिवशरणप्पा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कार्यक्रम में लगभग 400 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। इसे लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ बलराम सिंह,समाज कल्याण अधिकारी एम. पी. सिंह, एडमिशन एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान,सदर एडीएम निखिल चक्रवर्ती,एडीएम न्यायिक,एसडीओ वीना तिवारी सहित अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।






