स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसील पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। यूजीसी के विरोध मे स्वर्ण समाज के लोगो ने तहसील मोदीनगर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। स्वर्ण समाज ने आगामी 1 फ़रवरी को भारत बंद का अवहान किया है और सभी से निवेदन किया है की भारत बंद मे बढ़ चढ़ कर भागेदारी दे जिसे सरकार की आँखे खुल जाये नए नियमों के बाद सामान्य वर्ग के शिक्षार्थियों के लिए तो शिक्षा ग्रहण करना ही असंभव हो जाएगा। अगर सरकार ने इन नियमों को वापस नहीं लिया तो यह समाज व देश के लिए बहुत घातक साबित होगा इस मौके पर पूर्व तहसील बार अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, बार सचिव नकुल त्यागी, प्रदीप शर्मा सभासद, बी के शर्मा, ऋषि शर्मा, सचिन शर्मा, अमित शर्मा एडवोकेट, बाबूराम शर्मा, नन्द किशोर त्यागी,विनीत शर्मा, पुनीत त्यागी, मनीष बंसल, सुनील द्विवेदी, सुनील शर्मा, सागर शर्मा, मनीष शर्मा, विनय शर्मा, रजत शर्मा, बिटू पंडित, योगी शर्मा पंकज शर्मा, विशाल शर्मा,नीतीश शर्मा, राजीव त्यागी, अमित त्यागी, नितिन गर्ग, विनीत गर्ग आदि लोग उपस्थित थे।



