भगवान परशुराम धाम में आठ मूर्तियों की स्थापना की गई

वेलकम इंडिया
मोदीनगर। पुरा महादेव जिला बागपत में भगवान परशुराम धाम ,मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आठ मूर्तियों की स्थापना की गई। कार्यक्रम में सूरज मुनि जी महाराज, देव मुनि जी महाराज के अतिरिक्त अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवकुमार शर्मा ,राष्ट्रीय सचिव सुरेश चंद्र कौशिक, प्रदेश संरक्षक राजपाल शर्मा, सतबीर शर्मा ,बागपत के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉक्टर एस पी यादव के अतिरिक्त हजारों भक्तों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 5 दिन की पूजा में भगवान के विभिन्न मूर्तियों का पूजन किया गया। 21 ब्राह्मणों द्वारा 5 दिन तक पूजा की गई। मुख्य यजमान शिव मोहन भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए हुए भक्तों ने भी भाग लिया ।खेड़ा कला से आए हुए एम पी शर्मा जी करनाल बक्शी के अतिरिक्त क्षेत्रीय लोगों की संख्या अत्यधिक रही। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया । हवन आदि का कार्यक्रम भी किया गया भंडारे में हजारों व्यक्तियों ने भोजन किया। भंडारे का आयोजन मनोज शर्मा कृष्णपाल शर्मा के अतिरिक्त अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी देवी देवताओं की नई पोशाक भी बदली गई।