अवैध धंधा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सतीश कुमार

वेलकम इंडिया
कांधला। मोहसीन रहमानी। आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के गांव गंगेरू में शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर मोहर्रम के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान शिया समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने क्षेत्र के गांव गंगेरू में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिया समुदाय के लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को शांति पूर्वक में भाईचारे के साथ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का महीना गम का महीना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और अवैध धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें और भाईचारा कायम रखें। उन्होंने बैठक में मौजूद शिया समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी बल तैनात रहेगा। बैठक के बाद उन्होंने जिन रास्तों से मोहर्रम का जुलूस निकलेगा उन रास्तों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वसी हैदर, इस्तखार हुसैन, पप्पू जैदी, फरहत हुसैन, मौहम्मद आलम, मुख्तार हुसैन, मौलाना तूराब, मोहम्मद अली सहित आदि लोग मौजूद रहे।



