शहर-राज्य

छूटे हुये छात्र-छात्राओं की प्रयोगिक परीक्षा में पहले दिन कुल 177बच्चे परीक्षा में शामिल हुये

संतकबीरनगर।संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटरकालेज मगहर में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के इंटर के विभिन्न विषयों की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को प्रधानाचार्य डाक्टर राकेश सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।जिसमें कुल 177 छात्र-छात्राओं ने अपनी छूटी हुई परीक्षा दी।
डाक्टर राकेश सिंह ने बताया कि जिलाविद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विषयों की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा में गुरुवार को कुल परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।जिसमें भौतिक विज्ञान में 40,रसायन विज्ञान में45 ,बायो में 42और भूगोल विषय के 50 बच्चों ने प्रयोगिक परीक्षा दी।आगे बताया कि इस तरह से पहले दिन जिले के कुल छूटे हुये छात्र/छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुये।भौतिक विज्ञान के लिये वाह्य परीक्षक के रूप में खुटेहना बहराइच से आये सुरेश मिश्र,रसायन विज्ञान के लिये वाह्य परीक्षक कटौधा बस्ती से आये चन्द्र प्रकाश चौधरी,जीव विज्ञान के लिये वाह्य परीक्षक के रूप में बभनान ,,गोंडा से आये बीरेंद्र मिश्रा और भूगोल विषय मे वाह्य परीक्षक के रूप में असनहरा बेलसर बस्ती से आये सन्तोष मिश्र ने प्रायोगिक परीक्षा ली।जबकि आंतरिक के रूप में डाक्टर दिनेश श्रीवास्तव,रसायन विज्ञान में अभिषेक तिवारी,जीव विज्ञान में सुमित्रानंदन पटेल रहे।आगे बताया कि छूटे हुये परीक्षार्थियों की परीक्षा पुनःआखरी दिन शुक्रवार को सम्पन्न होगी।छूटे हुये परीक्षार्थी शुक्रवार की सुबह 9बजे विद्यालय पर अपने डॉक्युमेंट्स के साथ पहुंच जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button