Uncategorized

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर किया चेकिंग,ट्रेनों में महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने दी की हिदायत ||

सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने पर दस ऑटो,मोटरसाइकिल वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मुकदमा पंजीकृत ||

ट्रेन नंबर 12168 में चैन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत ||

वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है | वाराणसी कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में पांच जनवरी सोमवार को स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई |

वाराणसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने पर दस ऑटो,मोटरसाइकिल वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12168 में चैन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल 11 के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button