शतरंज प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे डीपीएस गाजियाबाद के अक्षित शर्मा ने किया उम्दा प्रदर्शन

गाजियाबाद। शतरंज एक पुराना भारतीय खेल है, जिसमें मस्तिष्क का अच्छा व्यायाम होता है। छात्र जीवन में इसका सीधा अनुप्रयोग है। बृज विहार के बाल भारती स्कूल में हुई शतरंज प्रतियोगिता में डीपीएस गाजियाबाद के अक्षित शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 आयु वर्ग में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। बृज विहार के बाल भारती स्कूल में हुई शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-13 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अंडर-17 में 36, अंडर-13 में 89 और अंडर-09 में 46 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 आयु वर्ग में अक्षित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रथम स्थान पर धामिक बालियान और दूसरे स्थान पर भाव्या वर्मा रहीं। अक्षित शर्मा की इस उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई है। डीपीएस गाजियाबाद के आठवीं क्लास में पढ़ने वाले अक्षित ने कहा कि मेडल जीतना खुशी की बात है। उम्मीद थी कि पहले स्थान पर रहेंगे। आगे से और मेहनत करेंगे। शतरंज न केवल तर्कशक्ति बढ़ाता है, बल्कि हार-जीत से सहनशीलता भी सिखाता है। अक्षित के प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में अंडर-9 में 46 और अंडर-13 में 89 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।