पालिका अध्यक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक बैरियर का शुभारंभ किया

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। सीकरी कला, मोदीनगर स्थित ऋषभ विहार कॉलोनी के मुख्य द्वार पर इलेक्ट्रॉनिक बैरियर का नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली व वार्ड नंबर 19 के सभासद प्रवीण गुर्जर द्वारा फीता काटकर शुभारंभ(श्री गणेश) किया गया। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी सोन्दे वाले चौधरी टेंमपाल सिंह, ए के मित्तल राजेंद्र अग्रवाल आदि अनेकों निवासी उपस्थित रहे।रिषभ विहार निवासी सीनियर सिटीजन राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोदीनगर व आसपास की सभी प्राइवेट कॉलोनी में यह पहला बैरियर लगाया गया है और आज की तारीख में यह कॉलोनी क्षेत्र में नंबर एक कॉलोनी है। इस कॉलोनी के निवासियों द्वारा विनोद वैशाली से कॉलोनी में एक छोटे पार्क का सौन्दर्य करण, जिम, टोयलेट व पानी आदि की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराए जाने की मांग की।उसके लिए जमीन की व्यवस्था कमेटी व निवासियों द्वारा की गई।इस विषय पर चेयरमैन ने कल इसकी नपाई करवा कर मार्च में काम शुरू करने का भरोसा दिया। जिसका सभी रिषभ विहार निवासियों ने खुशी जाहिर की।



