शहर-राज्य

पुलिस ने पति-पत्नि के पारिवारिक विवाद को सुलझाकर भेजा उनके घर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

जोगिया/सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नि के पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दोनो को सकुशल उनके घर भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आवेदिका मीना पुत्री मकर साहनी साकिन मरुखर्ग कला टोला तेलडिहवा थाना जोगिया उदयपुर पत्नी छागुर साकिन जोखवलिया टोला भेडियहवा थाना शोहरतगढ द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका मीना व उनके पति के बीच कुछ कहा-सुनी हुआ था, जिससे आपस में मनमुटाव हो गया था। उभय पक्षों की मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग की गई और दोनो पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों एवं बच्चे के प्रति उनके दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारें में अवगत कराया। जिससे दोनो पक्ष (पति-पत्नि) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है। पति-पत्नि सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया। उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति केन्द्र की टीम में उप निरीक्षक आनन्द शाही, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल किरन वेदी, कांस्टेबल भुआल यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button