भाजपा प्रदेश मंत्री ने बाग में मैंगो पार्टी का कराया आयोजन

वेलकम इंडिया
पहासू/ बुलंदशहर/रविवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ0 चंद्रमोहन द्वारा छतारी थाना क्षेत्र के गांव बान में आयोजित की मैंगो पार्टी तथा स्नेह मिलन समारोह में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। फलों के राजा आम की कई किस्मों तथा अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए मैंगो पार्टी में शामिल लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर विचारों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ0 चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों तथा गुंडा और माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ भाईचारा बढ़ता है बल्कि अपनी समस्याओं तथा सुझावों को मंच पर रखने का मौका भी मिलता है। नए भारत की तर्ज पर नया शिकारपुर प्रदेश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन बान प्रधान राजकुमार राघव अभिषेक राघव तेजपाल सिंह मीणा पूर्व प्रधान अमित मीणा भोला चौधरी फजलपुर सोमवीर राघव भूरा सिंह प्रणव राघव अभिषेक रघुवंशी रामपाल बघेल पीतम सिंह, जगनेश चौधरी, राजवीर सिंह, अनुज चौधरी, सोमवीर सिंह, भोला चौधरी राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, अनुज चौधरी सुधीर राघव मंगलसेन गुप्ता, रेशमपाल बघेल झलक प्रताप, विनीश सेठ आदि मौजूद रहे।



