शहर-राज्य
तुलसीराम महेश्वरी विद्यालय में आयोजित हुई पोक्सो मीटिंग

वेलकम इंडिया
मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। तुलसीराम माहेश्वरी विद्यालय में पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान के अंतर्गत मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं से 12 वीं के छात्र छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बेड टच’ की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और इन संवेदनशील परिस्थितियों से निकालने के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की पोक्सो समिति की अध्यक्षा अंजू शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, रजनी ओहरी पोक्सो समिति के सभी सदस्य और छात्र-छात्र मौजूद रहे।