शिक्षा

महिला शिक्षक संघ के कार्यक्रम में शैक्षिक स्तर सुधार पर मंथन

वेलकम इंडिया

टाण्डा। भगतपुर-टांडा ब्लॉक में सोमवार को महिला शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिलाषा सक्सेना को अध्यक्ष, पिंकी पाल को महामंत्री और इंद्रेश कुमारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।कान्हा रेस्टोरेंट में आयोजित संगोष्ठी में संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर गहन चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रितु त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। साथ ही, अंजुला पाल एवं निधु देओल ने संघ के दायित्वों पर प्रकाश डाला। ब्लॉक भगतपुर टाण्डा की नवगठित कार्यकारिणी में अभिलाषा सक्सेना को अध्यक्ष, पिंकी पाल को महामंत्री,चंचल सिंह संयुक महामंत्री, इंद्रेश कुमारी कोषाध्यक्ष, सुमबुल इस्लाम उपाध्यक्ष, हेमलता आर्य, पुष्पा गौतम, संयुक्त मंत्री रुचि कश्यप, संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी चार, अर्चना भटनागर, सीमा सिंह, सविता तिवारी, शाजिया अहसान,मंत्री कावेरी भटनागर, स्वेता रानी, कंचन सारण, कंचन नागर, शालिनी रस्तोगी, विप्रा गुप्ता, चारु यादव, वंदना रानी, सरिता रानी, सुगंध वाला, नीतू पांडे, गीता रानी, अन्नू, रिंकल, गायत्री ,गीता रानी आदि को संगठन में नामित करते हए पदाधिकार पत्र वितरित किये गए।।कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालाओं एवं स्टॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button