ग़ाज़ियाबाद

21,000 वर्ग मीटर में बनेगा नया नगर निगम मुख्यालय, 94 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद।शहर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गाजियाबाद नगर निगम को नया मुख्यालय मिलने जा रहा है। शासन द्वारा 94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक मुख्यालय को मंजूरी मिल चुकी है। यह नया भवन अर्थला में 21,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जिसमें दो बेसमेंट, एक ग्राउंड μलोर और पांच मंजिलें होंगी। नगर निगम के इस नए भवन का डिजाइन पूरी तरह से शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नया नगर निगम मुख्यालय केवल कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक होगा। आधुनिक तकनीक से युक्त इस भवन में नागरिक सेवाओं को बेहतर और सुगम बनाने के लिए कई सुविधाएं होंगी। 5,655 वर्ग मीटर का पार्किंग एरिया भी निर्धारित किया गया है, जिससे आने वाले आगंतुकों को पार्किंग की परेशानी न हो। नगर निगम शहर के विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम ने कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है और अब नए मुख्यालय का निर्माण भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा गाजियाबाद नगर निगम की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नया मुख्यालय पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे न केवल निगम कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, बल्कि शहरवासियों के लिए भी सरकारी सेवाएं अधिक सुगम और पारदर्शी होंगी। 2026 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निविदा प्रक्रिया के लिए निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में नगर निगम लगातार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। नए मुख्यालय के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को भी अधिक सुगम सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस नए मुख्यालय के निर्माण से गाजियाबाद नगर निगम अपने प्रशासनिक और नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगा। यह परियोजना शहर की विकास योजनाओं को गति देने और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button