नौ दिन मे मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज सुना गया पूरा कुरान

वेलकम इण्डिया
असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवलहवा ग्रान्ट के मस्जिद में गुरुवार को रमजान के नौवें दिन मे तरावीह मुकम्मल आमीन के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और मस्जिद में रौनक देखने को मिली। इस बार नौ दिन की तरावीह मुन्तखब की गई थी। हर साल की तरह इस साल भी नमाजियों की तादाद सैकड़ों के करीब रही। देवलहवा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तरावीह अदा करने पहुंचे।इस वर्ष तरावीह हाफिज अमन साहब ने मुकम्मल करवाई। तरावीह के समापन पर आलम-ए-इस्लाम की सलामती और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ-ए-खैर की गई।मस्जिद में तरावीह पढ़ाने वाले इमाम साहब को फूलों का हार पहनाया गया और ताऊन (सम्मान राशि) भी पेश की गई।
इस खास मौके पर ताहिर खान, ईरान खान,नूरुल खां, बब्बू खान,आजाद खान, मोहम्मद अशरफ, ईरान, रहमान, गुड्डू, रफीक प्रधान, हज़रत क़य्यूम शाहनवाज, शब्बीर, परवेज, जावेद सहित मस्जिद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।तरावीह की मुकम्मल आमीन के साथ माहौल में रूहानियत और अकीदत का खास नज़ारा देखने को मिला।



