शहर-राज्य

अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत हरी झण्डी दिखाकर “RUN FOR EMPOWERMENT” दौड़ को किया रवाना

संतकबीरनगर।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाईन में “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत “RUN FOR EMPOWERMENT” दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं । पुलिस विभाग द्वारा जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । इस मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहाँ वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सुश्री सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण की मुख्य विशेषताएँ

• हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी ।
• स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके ।
• पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो।
• महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं ।
• मौजूदा महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button