
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील के बेलहर थाना अंतर्गत परासी गनवरिया में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला है।उक्त मामले की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है।
गुरुवार की सुबह परासी गनवरिया के सीवान में एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था।शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो गांव वालों को सूचना दी।थोड़ी देर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।जिसके बाद मृतक की पहचान मुन्नीराम पुत्र मंगल लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी परासी गनवरिया के रुप में हुई।मृतक के पुत्र विकास लोधी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि मेरे पिता मुन्नीराम सुबह लगभग आठ बजे घर से खाना खाने के बाद मजदूरी करने के लिए निकले थे।लगभग साढ़े दस बजे सूचना मिली कि सीवान में पेड़ से लटका हुआ शव मिला है।वहां जाने पर पता चला कि उसके पिता का शव है।वह नशे के भी आदी थे और उन्होंने रात में भी शराब पिया था।उक्त घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।सभी रोने बिलखने लगे।घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई।इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



