निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म शिविर का आयोजन ||

जन-स्वास्थ्य के लिए खुला आसमान ने की सराहनीय पहल ||
वाराणसी में विशाल निशुल्क आयुर्वेद एवं पंचकर्म शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिलेगा लाभ ||
जनस्वास्थ्य के लिए पहल ‘खुला आसमान संस्था’ का मुफ्त आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित ||
नाड़ी परीक्षण से लेकर पंचकर्म तक वाराणसी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ||
आयुर्वेद से जागरूकता की ओर कदम मुफ्त चिकित्सा शिविर को लेकर लोगों में उत्साह ||
विशेषज्ञ वैद्यों की टीम देगी सेवाएं,वाराणसी में लगेगा विशाल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर ||
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘खुला आसमान संस्था’ एवं ‘राजेश्वर आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लिनिक’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है | शिविर में प्रतिष्ठित एवं अनुभवी वैद्यों की टीम द्वारा नाड़ी परीक्षण,जटिल एवं दीर्घकालिक रोगों का परामर्श तथा निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा | इसके साथ ही पंचकर्म उपचार पद्धति की विस्तृत जानकारी भी आमजन को प्रदान की जाएगी जिससे लोग प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक हो सकें | इस शिविर में विशेषज्ञ दल के रूप में वैद्य गंगेश्वर कुमार त्रिपाठी,वैद्या सुप्रिया सिंह,वैद्य रणवीर कुमार मुखी एवं उनकी टीम अपनी सेवाएं देंगे |
आयोजकों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है | संस्था के टीम सदस्य रोली सिंह रघुवंशी, दीक्षा सिंह,डॉ.अनुश्रियम कीर्ति,निर्मला जी,अंकित चौबे, दिवाकर मिश्रा,उत्कर्ष राय एवं निर्भय सिंह इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं |
संस्था ने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस जनहितकारी पहल का कवरेज करें जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस शिविर की जानकारी पहुँच सके ||




