31st न्यू ईयर को लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने होटलों व रेस्टोरेंट के खाद पदार्थों का किया जांच

सिद्धार्थनगर। 31st एवं नववर्ष के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सिद्धार्थ चौराहा सिद्धार्थनगर, नौगढ़ स्थित TTF रेस्टोरेन्ट, कृष्णा स्वीट्स, बंगाली स्वीट्स, मायाराम स्वीट्स तथा उसका रोड, तेतरी बाज़ार, नौगढ़ स्थित मि0 बीन्स पिज्जा, वाव पिज्जा, दिल्ली चाट कार्नर, अल-बेक रेस्टोरेन्ट, तिरुपति बालाजी स्वीट्स, विन्नी केक्स, 7 डेज रेस्टोरेंट, बंगाली स्वीट्स, डे 2 डे काफी, मोमो मैजिक रेस्टोरेंट एवं हाइड्रिल तिराहा, नौगढ़ स्थित बंगाली स्वीट्स, उत्कर्ष बेकर्स तथा साड़ी तिराहा, नौगढ़ स्थित रूट 55 रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहें।



