रूस से सुखोई-35 फाइटर प्लेन खरीदे हैं’, ईरान ने पहली बार किया एलान

दुबई। ईरान ने रूस निर्मित सुखोई-35 लड़ाकू विमान खरीदे हैं। यह दावा सोमवार को एक वरिष्ठ रिवोल्यूशनरी गा?र्ड्स कमांडर ने किया। यह पहली बार है, जब किसी ईरानी अधिकारी ने सुखोई-35 लड़ाकू विमानों की खरीद की पुष्टि की है। खतम-ओल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय के उप समन्वयक ने कहा कि जब भी आवश्यक होता है हम अपनी वायु, थल और नौसेना को मजबूत करने के लिए सैन्य साजो-सामान की खरीद करते हैं। अभी सैन्य साजो-सामान का उत्पादन भी तेज कर दिया गया है। विगत वर्ष नवंबर में ईरान की एक समाचार एजेंसी ने कहा था कि तेहरान ने रूसी लड़ाकू विमानों को खरीदने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इस महीने की शुरूआत में ईरान और रूस ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें हथियारों की खरीद-बिक्री की जानकारी नहीं दी गई है। मगर यह जरूर कहा गया था कि दोनों मिलकर अपने सैन्य-तकनीकी के क्षेत्र में काम करेंगे।