बूंदीभूड़ गांव में शराब भट्टी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर हटाने की मांग

ब्यूरो चीफ लुकमान खान
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में प्रस्तावित शराब भट्टी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार सुबह दस बजे बड़ी संख्या में महिलाएं शराब भट्टी के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से शराब भट्टी को गांव से हटाने की मांग की।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब भट्टी खुलने से माहौल खराब होगा और बच्चों व युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान खुलने से आए दिन झगड़े, घरेलू हिंसा और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे गांव की शांति भंग होगी।महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे किसी भी हालत में गांव में शराब भट्टी नहीं खुलने देंगी।महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी। शशिकला, सरिता, गुड्डी, मंजू, बबिता, रीमा, सुधा, राजभर और गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।



