शहर-राज्य

राधारानी मानसरोवर पर लगा अव्यवस्थाओं का अंबार,

शौचालय के टूटे दरवाजे और व्याप्त गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं हुईं आहत।

मथुरा। मांट क्षेत्र के प्रसिद्ध राधारानी मानसरोवर मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने शौचालय की अव्यवस्थाओं और व्याप्त गंदगी व टूटे दरवाजे एवं दयनिय स्थिति को देखकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध गहरी नाराज़गी जताई। मांट क्षेत्र में भीम बांगर के ग्राम प्रधान द्वारा धार्मिक और प्रसिद्ध राधारानी मानसरोवर मंदिर पर विकास कार्यों में बरती गई लापरवाही से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई। उन्होंने कहा कि यहां स्वच्छता के नाम पर कुछ नहीं है। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर जहां प्रत्येक पूर्णिमा को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ श्रीजी के दर्शन करने को उमड़ती है उस जगह पर उनके लिए कोई सुविधा धरातल पर नहीं है। अलीगढ़ से आई महिला श्रद्धालु ने कहा कि वाथरूम में अत्याधिक गंदगी जमा है। और उसके दरवाजे तक टूटे पड़े हुए हैं। ऐसे में यहां वाशरूम जाने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है। वहीं महिला श्रद्धालु ने स्थानीय प्रतिनिधि और जिम्मेदारों के खिलाफ गहरी नाराज़गी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button