पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन

वेलकम इंडिया
मोदीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कैलाश कॉलोनी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भारतीय जनसंघ के प्रणेता रहे तथा दिवंगत नहीं एक प्रकार से रहस्यमय हत्या थी को दोनों सदनों में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी थी।एक सादगीपूर्ण जीवन शैली के अनुगामी उपाध्याय आज की राजनीति के लिये उदाहरण हैं यदि हम सिद्धांत एवं संस्कृति और संस्कारों के पथ पर चलते हैं। बदलते परिवेश में समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास एवं ज्ञान से जोड़ने के लिए बाल्यकाल से ही शिक्षा देनी होगी। प्रथम पायदान तक यदि हमारा विश्वास नहीं पहुँच पाता है तो राष्ट्र प्रगति नहीं करता।जीवनी महापुरुषों की यद्यपि हम पुस्तक में या नेट के माध्यम से पढ सकते हैं परंतु जब तक वो आदर्श हमारे चरित्र में नहीं झलकता व्यर्थ हैं। अत: जयंती या पुण्यतिथि मनाना मात्र औपचारिकता नहीं वरन् संदेश प्रसारित करना भी है। उपस्थिति मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा, आशीष कश्यप, अनिल सैन,दीपा वर्मा, दीपक कर्दम, मनीषा सिंह, वासु वर्मा तथा डॉक्टर अनिला सिंह आर्य आदि की रही।