ग़ाज़ियाबाद

कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। एनसीजीजी, भारत सरकार 10-21 मार्च, 2025 तक एनसीजीजी, मसूरी और नई दिल्ली में 10वां “कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित कर रही है। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का जिला गाजियाबाद का दौरा एवं दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में प्रशि?क्षिण बैठक आहूत हुई। विकास भवन में पहुंचने पर गार्ड आॅफ आॅनर देकर सिविल सेवकों को सम्मान दिय गया। जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह द्वारा प्रशासनिक, एसडीएम श्री निखिल चक्रवर्ती द्वारा तहसील स्तरीय व एसीपी सुश्री लिपि नगायच द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। इस दौरान कंबोडिया ग्रुप के सदस्यों ने सरकार/प्रशासन द्वारा वृद्धों, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद, युवाओं को रोजगार में सहायता, गरीबों का उत्थान, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रशन पूछे, जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। इस बैठक में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 6—12वीं तक के छात्र— छात्रायें भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कंबोडिया ग्रुप व प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नेहरू वर्ल्ड स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों ने भगवत गीता पुस्तक कंबोडिया ग्रुप के प्रत्येक सदस्य को भेंट की। कम्बोडिया ग्रुप का नेतृत्व करते हुए लाय सोफोरन ने सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उक्त कम्बोडिया टीम डॉ.संजीव शर्मा नेशनल सेन्टर फोर गुड गर्वनेंस के साथ आई थी। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी श्री वेद प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button