शहर-राज्य

मोदी कॉलेज के प्रधानाचार्य दिल्ली में अखिल भारतीय सृजन सम्मान से सम्मानित

वेलकम इंडिया

मोदीनगर। काव्य गरिमा हिंदी साहित्य मंच नई दिल्ली के तत्वावधान में गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में मंच के वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में डॉक्टर के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल को शिक्षा शिक्षा में नवाचार साहित्य लेखन काव्य रचना और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा, साहित्य पर्यावरण ,कला ,नृत्य संगीत रक्तदान ,कृषि, समाज सेवा, महिला एवं बाल अधिकार ज्योतिष आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को प्रदान किया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अग्रवाल ने एक मां के ऊपर सुंदर काव्य पाठ भी किया। जिसका उपस्थित सभी विद्वत जनों ने प्रशंसा की सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार सभी सम्मानित अतिथिगण वे संस्था की पदाधिकारी डॉक्टर गरिमा भाटी गोरी और डॉक्टर मीना घूमे निराली ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस समारोह में देश के 12 राज्यों , दिल्ली,राजस्थान उड़ीसा,हरियाणा बिहार, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के लगभग 70 विद्वानों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button