भाजपा स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ संपन्न

वेलकम इंडिया
मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत विधानसभा मोदीनगर का सक्रियता सम्मेलन दुल्हन बैंक्विट हॉल मोदीनगर में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर जानकारी दी। तृतीय मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की जानकारी योजनाओं के विषय में अपना उद्बोधन रखा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा आज भारतीय जनता पार्टी जिस ऊंचाइयों पर पहुंची है। उसमें सबसे अहम योगदान आप सभी कार्यकतार्ओं का है। कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है। आप सभी कार्यकतार्ओं की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी देशभर में घर-घर पहुंच पाई है और भारतीय जनता पार्टी भी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी कार्यकतार्ओं का सम्मान करती है और उनकी आवाज बनती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहकारी बैंक चेयरमैन किशनवीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली,नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष अनिल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, सतवीर राघव, स्वदेश जैन, सत्येंद्र त्यागी, डॉ पवन सिंघल, देवेंद्र डायमंड, जितेंदर चित्तोडा, नीरज त्यागी, देवेंद्र चौधरी ,अमित चौधरी, सुभाष सांगवान, नवेंदर गौड़, अजय मित्तल, डॉ अनिला आर्य, सभासद ललित त्यागी, सभासद संदीप सांगवान, पूर्व सभासद दीपक वत्स, नवीन जायसवाल, आकाश शर्मा रोहित अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, साधना शर्मा, पिंकी चौधरी गीता कौशिक, मीनाक्षी भूटानी, गुंजन सहित पदाधिकारी सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।