ववर्ष पर महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ की औपचारिक बैठक ||

सभी मिलकर काशी की जनता को बेहतर नगरीय सुविधाएँ देने का लिया संकल्प ||
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- नववर्ष के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा नगर निगम वाराणसी के समस्त अधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई | बैठक में नगर के समग्र विकास, स्वच्छता,सुव्यवस्थित नगरीय सेवाओं एवं काशीवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई | महापौर के द्वारा सभी अधिकारियों से उनके परिवार,माता,पिता,बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी | महापौर ने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें,ताकि काशी की जनता को सुगम,स्वच्छ और संवेदनशील नगरीय सेवाएँ प्रदान की जा सकें उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वाेपरि है और नगर निगम का प्रत्येक कार्य जनता की अपेक्षाओं एवं काशी की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए |
बैठक के दौरान महापौर ने निर्देशित किया कि नगर निगम को काशी की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप विशेष आयोजनों की पहल करनी चाहिए | इसी क्रम में नगर निगम द्वारा बनारसी व्यंजनों के आयोजन,मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं को घाटों पर चाय वितरण, पतंगबाजी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा नगर निगम द्वारा किए गए विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी अधिकारियों द्वारा अपने -अपने क्षेत्रों में जाकर आम जनता तक पहुँचाने पर बल दिया गया |
महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल प्रशासनिक संस्था नहीं,बल्कि काशी की संस्कृति,परंपरा और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ संगठन है | अतः कार्यशैली में संवेदनशीलता,नवाचार और सेवा भावना का समावेश आवश्यक है | बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने महापौर को आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा काशी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे |
औपचारिक बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल,अपर नगर आयुक्त सविता यादव,संगम लाल,अमित कुमार,मुख्य अभियन्ता आर.के.सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.के.चौधरी,महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ||



