शहर-राज्य

बराही जंगल में वन्यजीव का शिकार करने वाले अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल,

लुकमान खान

पीलीभीत/ 15.अप्रैल .2026 को रात्रि लगभग 11: बजे बराही के जंगल में शिकारियों द्वारा संरक्षित वन्यजीव (जंगली सूअर) का शिकार किया गया था तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना माधौटांडा पर हरजिन्दर सिंह पुत्र कक्का सिंह, बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासीगण ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे
21.अप्रैल .2026 को समय करीब 21: बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण नवदिया गेस्ट हाउस की ओर सीतापुर ब्रांच नहर के किनारे जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। पुलिस कार्रवाई में एक अभियुक्त हरजिन्दर सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत, उम्र लगभग 28 वर्ष दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया।पकड़े गए घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी माधौटांडा भेजा गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश जारी है। अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button