सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों के समर्थन में अखिलेश यादव को ज्ञापन

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ शनिवार को समाजवादी पार्टी, जनपद मेरठ के प्रतिनिधिमंडल ने सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आवास विकास परिषद की कार्रवाई से हजारों व्यापारी और उनके परिवार प्रभावित हैं तथा बड़ी संख्या में लोग बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ी है। अखिलेश यादव द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाया जाना इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। पार्टी के निर्देश पर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के साथ लखनऊ में मुलाकात करेगा।
पार्टी ने आरोप लगाया कि व्यापारियों के समर्थन में आगे आने वाले नेताओं पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।



