शहर-राज्य
जिला सहकारी बैंक मेरठ प्रदेश में नंबर-1, 55.66 करोड़ लाभ और 2605.78 करोड़ जमा

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मेरठ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55.66 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 2605.78 करोड़ रुपये जमा निक्षेप के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। बैंक की प्रगति पर आयोजित प्रेसवार्ता में सभापति विमल कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक को आरबीआई से मोबाइल बैंकिंग का लाइसेंस मिल चुका है और जल्द ही ग्राहकों को यूपीआई व मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैंक ने ऋण वितरण, कार्यशील पूंजी और विविधीकरण ऋण सहित कई क्षेत्रों में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, किसानों को ऋण सुविधा, ब्याज अनुदान और नई योजनाओं के माध्यम से लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है।




