शहर-राज्य

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से नगर के कस्बे में लगा जाम, राहगीर परेशान

असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे में ई-रिक्शा चालकों के मनबढ़ रवैये के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। आये दिन लगने वाले जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही वाहन मोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, टोकने पर चालक गोलबन्द होकर विवाद और मार-पीट पर उतारू हो जाते हैं। सबसे ज्यादा हालात पुलिस पिकेट के आस-पास खराब हैं। खुनुवां रोड पर पिकेट से महज 10 मीटर दूरी पर ही ई-रिक्शा खड़े कर दिये जाते हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड भी बेबस नजर आ रहे हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चालकों को न नियमों का डर है और न ही पुलिस कार्रवाई का। उन्हें केवल सवारी और कमाई से मतलब है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button