बहन से विवाद के बाद युक्ति ने की आत्महत्यापरतापुर थाना अंतर्गत सोलाना गांव में 20 वर्षीय किशहथ में लगाई फांसी

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के सोलाना गांव में रविवार देर रात एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार सोलाना गांव निवासी 20 वर्षीय किशहथ पुत्री मुस्तकीम का रात के समय अपनी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद बढ़ने पर किशहथ नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया कुछ देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो किशहथ पंखे से लटकी मिली परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतरा और न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कर जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है क्षेत्राधिकार ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रथम दृश्य यह मामला बहन से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है



