शहर-राज्य

साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद

मथुरा/गोवर्धन। थाना क्षेत्र के नगला बंजारा से साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।  गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशाराम पुत्र छुटकन निवासी ग्राम देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से साइबर फ्रॉड में शामिल एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात को नगला बंजारा कच्ची रोड स्थित मंदिर के पास से साइबर अपराधों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र से साइबर अपराध के खात्मे तक आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।  पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी देवसेरस सतेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विकास भाटी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button