शहर-राज्य
थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर।

बुलंदशहर थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त पंकित पुत्र नरेश उर्फ नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर बबलू उर्फ रोहिंद पुत्र देवदत्त सिंह निवासी ग्राम बहापुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर के विरूद्ध गुंडाएक्ट की कार्यवाही की गयी थी। जिसको जिलाधिकारी जनपद बुलंदशहर द्वारा जिला बदर घोषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में बुधवार को थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध उनके निवास के स्थान पर मुनादी कराते हुए 06 माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया हैं । जिला बदर अपराधीगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बीबीनगर पर पूर्व से मारपीट, छेडछाड़ व अन्य अपराधों के अभियोग पंजीकृत हैं।




