शहर-राज्य

परतापुर पुलिस ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण 

चोरी किए सामान के साथ अवैध तमंचे कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार 

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार 

मेरठ थाना परतापुर पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व भुरबराल  क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जिसमें 2 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अवैध तमंचे कारतूस और चोरी का सामान बरामद किया गया पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग डेढ़ महीने पहले भुरभराल  क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जहां से नगदी चांदी का सिक्का एवं तांबे का सामान चोरी किया था चोरी का कुछ सामान बेच दिया गया तथा चोरी हुई शेष धनराशि खर्च कर दी गई थी इस संबंध में थाना परतापुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था बीती रात पुलिस टीम द्वारा गस्त करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों की अध्ययन स्कूल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था पूछताछ के दौरान उन्होंने डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया अभियुक्तों के पास से एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस लोहे की सॉफ्ट एक चांदी का सिक्का एक मोटरसाइकिल एवं ₹1500 बरामद किए गए इंस्पेक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार हुए अभियुक्त में एक मंगलू पुत्र सुभाष गुर्जर निवासी शिवनगर कताई मिल थाना परतापुर उम्र लगभग 22 वर्ष दूसरा मोहम्मद कैफ पुत्र मोबिन निवासी फतेहुल्लहपुर थाना लोहिया नगर है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अजय शुक्ला थाना अध्यक्ष थाना परतापुर उप निरीक्षक विनोद कुमार अत्री उप निरीक्षक ऋषभ चौधरी उप निरीक्षक आलोक कुमार उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल ताहिर हुसैन रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button