स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

स्याना.(बुलंदशहर) आज सोमवार को थाना खानपुर क्षेत्र के पालीपरतापुर गांव में आरोपी उदय कुमार ने, दो अन्य व्यक्ति दीपक और समय सिंह को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में तत्काल दोनो घायलो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दीपक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी एवं समय सिंह को जिला अस्पताल बुलन्दशहर रेफर किया गया हैं, जहां पर उसकी स्थिति ठीक है एवं खतरे से बाहर है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि आरोपी उदय कुमार का दीपक व समय सिंह के साथ पैसो के लेन देन को लेकर विवाद था। इसी लेन देन में उदय कुमार ने दीपक व समय सिंह पर चाकू से वार किया था। आरोपी उदय कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया हैं, उसकी निशादेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा हैं।



