शहर-राज्य

स्मार्ट मीटर से करोड़ों के बारे-नयारे-300 रू के एडवांस से ही 210 करोड़ पहुंचा कंपनी को, गोवर्धन में महिलाओं ने किया बिजलीघर पर प्रदर्शन

मथुरा/गोवर्धन। स्मार्ट मीटर पर कोहराम थमता नहीं दिख रहा है, कंपनी ने इन मीटरों की आड़ में करोड़ों का फंड जमा कर लिया है। शनिवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ गोवर्धन में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर की आड़ में विद्युत कंपनी ने एक उपभोक्ता से 300 रुपए के हिसाब से एडवांस लिया तो 210 करोड़ एडवांस बनता है। अखबारों के आंकड़े को सच मानें तो यूपी में 70 लाख मीटर लगाये गये हैं।
मथुरा जनपद की गोवर्धन तहसील स्थित गांव अड़ींग निवासी पप्पी शर्मा सेहरा पारसा का आरोप है कि बगैर केविल बदले, सुरेन्द्र कुमार से बगैर पूछे मीटर बदल गये। पूनम ब्रज वाटिका के अनुसार कालोनी में दर्जनों लोगों की केविल नहीं बदली और सीलिंग स्लिप पर केविल बदलने के साइन करा लें गये।

बाक्स:
19 यूनिट ज्यादा दिखा रहा स्मार्ट मीटर
अड़ींग निवासी विजय भोले सोनी ने घर की लाइन में स्मार्ट और पुराना दोनों मीटर लगा रखे हैं। उनका आरोप है स्मार्ट मीटर 19 यूनिट ज्यादा दिखा रहा है।

बेरोजगार हुए मीटर रीडर:
स्मार्ट मीटर लगाने से हजारों संविदा कर्मी बेरोजगार होने के कगार पर हैं। जब मीटर की रीडिंग ऑनलाइन ही लेली जाएगी तो रीडर का काम ही नहीं रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button