धुसुरा में लगभग आधा दर्जन घरों में बांस के सहारे बिजली आपूर्ति

आये दिन फाल्ट बन रही समस्या
सरकार का बेहतर बिजली आपूर्ति की मंशा पर ज़िम्मेदार फेर रहे पानी
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के गांव धुसुरा में लगभग आधा दर्जन लोगों के घरों पर विद्युत पोल के अभाव में बांस के सहारे बिजली आपूर्ति किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक के गांव धुसुरा में विद्युत उपकेन्द्र कुसहरा से बिजली की आपूर्ति की जाती है। महीनों बीत जाने के बाद भी एजाज अहमद, अब्दुल मोइज, सिराजुद्दीन आदि लगभग आधा दर्जन घरों में विद्युत पोल के अभाव में बांस के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है जिससे आये दिन विद्युत फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जो कि बिजली उपभोक्ताओ की परेशानी का कारण बना हुआ है। सरकार की बिजली उपभोक्ताओ को बेहतर विद्युत आपूर्ति की मंशा पर विभागीय ज़िम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।



