बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। क०वि० बेगमाबाद वि०ख० भोजपुर में बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ हेतु समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक मोदीनगर डा० मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर सुचेता सिंह तथा अध्यक्ष नगर पालिका मोदीनगर विनोद वैशाली, आकाश शर्मा मण्डल अध्यक्ष मोदीनगर भाजपा द्वारा सयुंक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रवज्जलित करके सुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम शासन द्वारा 1 अप्रेल 2026 से 15 अप्रेल 2026 तक संचालित स्कूल चलो अभियान अन्तर्गत वि०ख० भोजपुर की रैली को विधायक मोदीनगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की जागरूकता हेतु रवाना किया गया। तत्पश्चात् 23 मार्च 2025 को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षरता परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर कुल 39 साक्षरों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद सत्र 2026-27 कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण वि०ख० भोजपुर के तीन बच्चों को उपहार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25 प्रतिशत निशुःल्क प्रवेश पत्र चयनित पात्र बच्चों को वितरित किये गये, साथ ही परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से कक्षा-8 तक के बच्चों को निशुःल्क पुस्तक वितरण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस मौके पर सरकारी विद्यालय रोरी के छात्र हर्ष जो जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम आया है को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका मोदीनगर विनोद वैशाली द्वारा योजना से लाभान्वित बच्चों को शुभकामनायें दी तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की योजनायें सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूलो से अच्छी शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराने के कारण आज सरकारी स्कूल के बच्चें सभी प्रतियोगिता में सफल हो रहे है तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर रहे है। मुख्य अतिथि डा० मन्जू शिवाच ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों की भौतिक दशा बहुत खराब होती थी विद्यालय भवन जर्जर होते थे, फर्नीचर विद्युत आदि नहीं थे। शौचालय बालक-बालिका वार नहीं थे किन्तु वर्तमान सरकार द्वारा समस्त विद्यालयों को सभी सुविधाऐ प्रदान की गई है विद्यालय भवन आर्कषक करे गये है, विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युतिकरण, शौचालय कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास स्थापित कर शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिससे निर्धन परिवार के बच्चे भी तकनीकी एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर रहे है। खण्ड शिक्षा अधिकारी भोजपुर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच का संचालन अनुराधा एवं कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार तिवारी, रीना पाठक, शशि यादव, वन्दना शर्मा का विशेष योगदान रहा।



