भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की होती है अहम भूमिका- प्रतीक
-बलदेव में हुआ सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह
मथुरा/बलदेव। विकास खंड बलदेव के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्ति हुए शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह ब्लॉक सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर एवं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को शिक्षित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का प्रहरी और समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक गिर्राज प्रसाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक, उ प्रा वि महावन,उमेश तिवारी प्रधानाध्यापक प्रा वि खेड़िया,सुरेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक प्रा वि नगला राय सिंह, देवेन्द्र सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक उ प्रा वि भूड़ा,महावीर सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक उ प्रा वि नगला लोका ,हाकिम सिंह प्रधानाध्यापक प्रा वि खड़ैरा,सभी को स्मृति चिन्ह ,सम्मान पत्र भेंट कर व स्वाफ़ा बांध कर विदाई दी गई ।
कार्यक्रम के अंत में सुसेंद्र मित्तल एवं रवेंद्र रावत ने उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



