शहर-राज्य

गैस सिलेंडर आपूर्ति समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही लगातार समस्याओं को लेकर उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गोयल व वरिष्ठ महामंत्री निर्दोष खटाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों एक प्रतिनिधि मंडल उप जिला अधिकारी अजीत कुमार सिंह से मिला और उन्हें गैस सिलेंडर आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के दुकानदारों एवं आम नागरिकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों एवं मिठाई विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किया जाए तथा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button